फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: महिला कैशियर ने बैंक मैनेजर से कहा- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 10 May 2022 03:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। आजकल की भागमभाग जिंदगी में इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम दिल की बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 

मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 

मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock


महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब? 
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

बेटा अपने कमरे में ख़ुशी से उछल रहा था

मम्मी-क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?

बेटा-बस पूछो मत मां

मम्मी बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है।

बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गयी है। फिर दे लात और दे चप्पल।

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 

प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 

प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 

प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी अपने पति की ऊंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी 

पति हाथ छुड़वाते हुए बोला- करंट लग जायेगा 

पत्नी- डोंट वरी कल ही करवाचौथ का व्रत किया है 

चेक कर रही हूं प्रॉपर हुआ या नहीं
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
जब चिंटू ने पिंटू के लिए खास तेल में बनाए पकौड़े

चिंटू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!

पिंटू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?

चिंटू- नवरत्न तेल में पकौड़े...!
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
बस में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री सावधान रहे।

उसी बस में पप्पू भी अपने घर जा रहा था

पप्पू ने ये लाइन पढ़ी और कहा- वाह, जो टिकट न खरीदें वो सावधान रहे

जिसने टिकट रखी है वो अपना सामान चोरी करा दे क्या?
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay



मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें