हमेशा हंसने और मुस्कुराने से शरीर में रक्त संचार सही रहता है। दिल की बीमारियों से इंसान दूर रहता है। सिर्फ यही नहीं हमेशा हंसते रहने से तनाव भी नहीं होता है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास नहीं आएगी। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....
पत्नी के तलाक देने के बाद, एक शख्स ने अपने दोस्त से पूछा-
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा खुश हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।