फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes in Hindi: एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप 24 घंटे बस में क्या करते हैं? मिला गजब का जवाब

Fri, 18 Feb 2022 06:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसी सबसे जरूरी दवा है। हंसी हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। हंसने के लिए हम सभी को किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। आपको दिन में एक बार समय निकाल जरूर हंसना चाहिए। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हसेंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे.
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, 

उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,

इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।

मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि

तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?

पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती  गिफ्ट मांगती हो ना, 
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : istock
टीचर - बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,

ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,

ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और

ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।

ये बात सुनकर नंदू बोला - और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।

(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
पप्पू- पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।

पापा- तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है!

पप्पू- मैडम भी यही कहती हैं।

पापा- क्या?

पप्पू- ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें