फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: लड़के ने कहा- मैंने सभी गलत आदतें छोड़ दी हैं, लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 18 Jan 2022 12:08 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह से पौष्टिक भोजन हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है,उसी तरह हंसना-मुस्कुराना हमें तरोताजा बनाए रखता है। अगर हम रोज हंसने की आदत डाल लेते है तो हमें इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। हर प्रकार की बीमारी से हम कोसों दूर रहते हैं। इसीलिए हमें खुद भी हंसना चाहिए और दूसरों को भी हंसाना चाहिए और इस काम में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले। जिन्हें पढ़कर खूब हंसा जा सकता है और खुद को तरोताजा भी रखा जा सकता है। तो फिर आइए चलें हंसने और हंसाने के इस सफर पर......
 
पति ने पत्नी को मैसेज भेजा: मेरी लाइफ को इतना अच्छा और सुखी बनाने के लिए तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद
मैं आज जो कुछ हूं, इसकी वजह तुम ही हो। 
तुमने मुझे जीने का मकसद दिया है, तुम मेरे लिए परी से कम नहीं हो। लव यू..... 
बीवी: मार लिया तीसरा पैग?
आ जाओ अब कुछ नहीं बोलूंगी 
पति: गेट के बाहर ही खड़ा हूं, गेट खोल दो। 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का -  मैंने सारी गलत आदतें छोड़ दी हैं,
लड़की - कौन-कौनसी आदत  जी?
लड़की  - मेकअप और शॉपिंग 
लड़का -  मैंने एक गलत आदत छोड़ दी
और तुमको ब्लॉक कर दिया है...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू, मोनू के घर खाना खा रहा था।
सोनू - यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
मोनू - जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू : क्या हुआ भाई क्यूं उदास बैठे हो ?
पिंटू : कल एक न्यूज एंकर ने कहा कि आइए आपको आगरा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूँ, अभी तक कोई आया नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली_______को चली, खाली जगह भरो...
चिंटू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली...
टीचर मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं...
चिंटू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...
वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें