आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत सारी टेंशन है। टेंशन की वजह से इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है जिसकी वजह से उसे अनेकों बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए हम सभी को आज के समय में ज्यादा हंसी और खुशी की दरकार है जिससे जीवन में खुशी बनी रहे। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप किसी भी समय हंस सकते हैं, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौक की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में खुशी भर देते हैं, तो फिर देर किस बात की है। आइए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स के जरिए हंसने और हंसाने का सिलसिला।
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।