एक मुस्कुराता हुआ चेहरा लाख दुःखों की एक दवा है। जो व्यक्ति मुस्कुराता है वो तो अपने जीवन में खुश रहता ही है साथ ही साथ दूसरों को भी वो खुश रख पाता है। ऐसा कहा जाता है कि हम जिस नजर से दुनिया को देखते हैं दुनिया हमको वैसी ही नजर आती है। यदि प्रसन्न मन से देखते हैं तो दुनिया खुशहाल नजर आएगी और उदास मन से देखते हैं तो दुनिया भी उदास नजर आती है। इसीलिए हमको हमेशा खुश रहना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि हम दूसरों को भी खुश रख पाएं। प्रसन्न रहने के लिए सबसे सरल तरीका है कि हम हंसी-मजाक के माहौल में रहें और हंसी वाली चीजें पढ़ें और देखें। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर लोट-पोट होने वाले हैं।
तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर पर.......
लड़की (लड़के से )- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे बिल्ली आ गई ...?
मुझे इंस्टाग्राम पर डालनी थी...!
लड़का - हां तो उसमें क्या हो गया, लिख दो कि मैं आगे वाली हूं...!
लड़की बेहोश