फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की धमाकेदार बात सुनकर मां हो गई बेहोश....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 10 Nov 2020 07:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था!
.
पांच सौ फुट की ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते अचानक
हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा...!!
.
प्रशिक्षक ने पूछा - क्या हुआ...?
.
जवाब मिला - कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,
सो मैंने पंखे बंद कर दिए थे...!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बेरोजगार का दर्द...
.
यहां रेलवे ग्रुप डी की तैयारी नहीं हो पा रही...!
.
और...
.
सोनी मैक्स पर हीरालाल ठाकुर की बहू
हर हफ्ते IAS क्लियर कर देती है...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया
और
अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की!
.
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था..!
.
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया...?
.
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी
परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो..!
.
.
पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू परेशान था...
.
गप्पू ने पूछा - क्या हुआ?
.
पप्पू - यार लेटर से धमकी मिली है कि
मेरी बीवी से इश्क बंद कर दो, नहीं तो जान से मार दूंगा!
.
गप्पू - ठीक तो है, बंद कर दो!
.
पप्पू - लेटर गुमनाम है, समझ नहीं पा रहा हूं
किसकी बीवी से इश्क बंद करना है...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की ने घबराकर मायके फोन किया...
.
लड़की - मां, मेरी रात में उनसे लड़ाई हो गई!
.
मां - कोई बात नहीं बेटी, पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है..!
.
लड़की - अरे वो सब तो ठीक है, लेकिन अब ये बताओ कि 
लाश का क्या करना है...!!!
.
यह सुनकर मां ही हो गई बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें