फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सवाल का जवाब देना पति को पड़ गया भारी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 04 Jan 2021 03:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाल
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

मास्टर जी - मुहावरे का अर्थ बताओ
'सांप की दुम पर पैर रखना'
.
छात्र - पत्नी को मायके जाने से रोकना!
.
मास्टर जी समझ नही पा रहे हैं कि
इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया।
.
बस स्टैंड पर एक किताब देखते ही
उसे दिल का दौरा पड़ गया।
.
20 रुपये की इस किताब का नाम था...
.
'30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें!'
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं!
.
.
डाक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो...
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - देश के सबसे ईमानदार पुलिसवाले
कहां पर पाए जाते हैं...?
.
.
.
पप्पू - सर, सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मेरे बाल सफेद होते जा रहे हैं,
व्हाट शुड आई डू...?
.
.
.
पति - यू शुड डाई!!!
.
पति की हुई जोरदार कुटाई...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें