Jokes in Hindi: जब हमारे चेहरे पर हंसी होती है तो हमारे साथ दूसरे लोग भी खुश रहते हैं, क्योंकि हंसमुख स्वभाव के इंसान को हर कोई पसंद करता है। हर समय उदास रहने वाले शख्स के पास कोई बैठना तक नहीं चहाता है। हमेशा लोग उसको पसंद करते हैं जो खुश भी रहे और दूसरों को भी प्रसन्न रखें। मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी इंसान खूब हंस सकता है और दूसरों को भी हंसा सकता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोट पोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंकी– वह कैसे?
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।