फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: लड़की- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू, मेरा भोलू, लड़के ने दिया गजब का जवाब

Thu, 16 Nov 2023 02:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) – अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया। 
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
बंता बोला – “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"

Latest Jokes: बबली भाभी फिल्म देखने गईं, वहां जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति के जन्मदिन पर पत्नी- क्या गिफ्ट दूं? 
पति- तुम मुझे इज्ज़त दो, कहना मानों यही काफी है।
पत्नी- तुम्हें भी फिर यही देना चाहिए..... मैं तो गिफ्ट ही दूंगी

Latest Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, सोनू की प्रतिक्रिया हंसा-हंसाकर कर देगी आपको लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है?
लड़के वाले- जी वो पायलट है।
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें