फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 01 Oct 2024 04:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं। आज फिर हम आपके लिए हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गोलू- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो? 
गोलू- 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं...

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? 
कौवा बोला- बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है 
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा...

Hindi Jokes: डॉक्टर- आपके ये दांत कैसे टूटे? मरीज का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- सुनो जी में तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं, पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गोलू अपनी मोटी बीवी से- जरा ये बताओ, 
तड़प-तड़प कर मरना अच्छा होता है या जल्दी मरना अच्छा होता है।
बीवी- जल्दी मरना अच्छा होता है।
गोलू- तो एक काम कर, अपना दूसरा पांव भी मेरे उपर रख दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें