Today Funny Jokes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली
बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया और फिर
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां, बांसुरी वाले का जन्म हुआ है।