फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: संता- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए, वकील की सलाह सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Mon, 01 Jan 2024 05:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ ही हंसना भी बहुत जरूरी होता है। हंसते रहने से इंसान दिल की बीमारियों से बच सकता है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और मन की उदासी रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...  

टप्पू ने पप्पू से पूछा - तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
पप्पू - यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड 
नहीं था...
टप्पू - तो?
पप्पू - जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी...
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!

 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए 
वकील- क्यों? 
चिंटू- वो पिछले 5 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही 
वकील- एक बार फिर अच्छी तरह सोच लो। ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?

Viral Jokes: भिखारी- कुछ दे दो साहब लाचार हूं, सिंटू का जवाब जानकर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया।
मगर नासा आधे रास्ते से ही वापस आ गया।
संता ने कहा - आज तो अमावस है ना, चांद तो
होगा ही नहीं।

Viral Jokes: डॉक्टर और मरीज की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है? 
दर्जी- 300 रुपए... 
चिंटू- और निक्कर की...? 
दर्जी- 100 रुपए... 
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें