Jokes in Hindi: हमारे चेहरे पर जब हंसी होती है तो हमारे साथ दूसरे लोग भी खुश रहते हैं, क्योंकि हंसमुख स्वभाव के इंसान को हर कोई पसंद करता है। हर समय उदास रहने वाले शख्स के पास कोई बैठना तक नहीं चहाता है। हमेशा लोग उसको पसंद करते हैं जो खुश भी रहे और दूसरों को भी प्रसन्न रखे। मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी इंसान खूब सकता है और दूसरों को भी हंसा सकता है। रोज की तरह हम आज भी आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोट पोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस-वो क्यों ?
लड़का-क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।