फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब सुहागरात से पहले हाथ जोड़कर बैठा था पति, पढ़िए वायरल जोक्स

Sun, 22 Sep 2024 04:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अधिकतर लोग तनाव में रहते हैं। तनाव में रहने से इंसान को तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसे बिना रह नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला 

संता बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ़ रहा था,
परेशान होकर उसकी पत्नी बोली- तुम इतनी देर से क्या ढूंढ़ रहे हो?
संता- हिडन कैमरा !
पत्नी- तुम्हें ऐसा क्यों लगा इस कमरे में हिडन कैमरा लगा है?
संता- अगर यहां हिडन कैमरा नहीं लगा होता तो 
टीवी में आ रहे इस आदमी को कैसे पता होता कि हम स्टार प्लस देख रहे हैं... बार-बार 'आप देख रहे हैं स्टार प्लस' क्यों बोल रहा है? 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सुहागरात से पहले पति हाथ जोड़कर बैठा हुआ था... 
पत्नी- भगवान से क्या कह रहे हो...
पति- यही कि तुम्हें सही सलामत तुम्हारे घर पहुंचा दे...
तुम्हारे मां-बाप तुम्हारी चिंता न कर रहे होंगे, कि इतनी रात तक लड़की कहां हैं?
पत्नी- 4 दिन में तलाक के कागज तैयार हो जाने चाहिए... 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- जब मैं तुम पर चिल्लाता हूं, तब तुम अपना गुस्सा कैसे निकालती हो?
पत्नी- टॉयलेट साफ करके
पति- जोर से हंसते हुए, हा हा हा.. बेवकूफ औरत वो कैसे?
पत्नी- टॉयलेट मैं आपके टूथब्रश से साफ करती हूं , अब करो हा हा हा..
हम तो पहले से ही डरते थे कि दीवारों के भी कान होते हैं... 
लेकिन अब नौरोलेक पेंट वाले और भी डरा रहे हैं कि दीवारें बोल उठेंगी... 
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू नेपाली से- तुम अमेरिकन हो? 
नेपाली- नहीं, मैं नेपाल का हूं.!
पप्पू- नहीं, तुम अमेरिकन हो.! 
नेपाली- नहीं भाई, मैं नेपाल का हूं.!
पप्पू- नहीं, तुम अमेरिकन हो... 
नेपाली (गुस्से में) - हां, मैं अमेरिकन हूं.!
पप्पू- लेकिन, लगते तो नेपाली जैसे हो...!!! 

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की ने लड़के को बताया लड़कियों की खूबसूरती का राज, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Jokes: शिक्षिका-अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बताओ?, छात्र का जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस दरवाजा खटखटाते हैं...
संता- कौन दरवाजा खटखटा रहा है..???
पुलिस- हम पुलिस हैं, दरवाजा खोलो...!!!
संता- क्यूं खोलूं...?
पुलिस- कुछ बात करनी है,
संता- तुम लोग कितने हो...?
पुलिस- हम 3 हैं...!!
संता- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें