फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: साली- अगर लड़कियां पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? जीजा ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Fri, 11 Oct 2024 04:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jija Sali Jokes in Hindi, जोक्स इन हिंदी: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। तनाव से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन हंसी सबसे अच्छा उपाय है। इसलिए जब समय मिले हम सभी को खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से आप सकारात्मक सोचेंगे और खुश रहेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

साली- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं?
जीजा- चोर होते है!
साली- वो कैसे??
जीजा- क्योकि चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था,
टीचर- तुम परेशान क्यों हो?
छात्र चुप रहा।
टीचर- क्या तुम पेन भूल गए?
छात्र फिर चुप रहा।
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए?
छात्र फिर चुपचाप रहा।
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो?
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां।
इधर मैं पर्चियां गलत सब्जेक्ट की ले आया और तुझे पेन पेंसिल की आग लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति- डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना ?
पति- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।

Chutkule in Hindi: जब संता की गर्लफ्रेंड कैब ड्राइवर के साथ चली गई डेट पर, पढ़िए वायरल चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।
चायवाला- हमारे यहां भैंस का दूध आता है नागिन का नहीं।

Doctor Patient Jokes: डॉक्टर-मरीज के ये हैं बेहद मजेदार जोक्स, पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- डेट और तारीख में क्या अंतर है?
सारी क्लास चुप
पिंटू- सर, डेट में गर्लफ्रेंड के साथ जाते हैं और तारीख में वकील के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें