Majedar Chutkule in Hindi: इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। किसी भी समय खुलकर हंसा जा सकता है। हंसने-हंसाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। खुलकर हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है, जिसकी वजह से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपकी हंसी एक बेहद फायदेमंद दवा है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...