Funny Jokes: हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!