फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की धमाकेदार बातचीत सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 02 Jul 2021 03:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

परम सत्य ज्ञान
.
ये जरूरी तो नहीं कि हर रिश्ता बेवफाई से ही खत्म हो...! 
.
 
कुछ रिश्ते बीवी के हाथ मोबाइल लग जाने से भी खत्म करने पड़ते हैं...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बाप - कल रात घर क्यों नहीं आए...? 
.
बेटा - दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था...!
.
बाप - कमीने, इतनी क्यों पीता है...
तुझे स्कूल छोड़े चार साल हो गए हैं...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू (मन ही मन सोचते हुए)...
मेरा तो दिमाग घूम गया ये सोच सोच कर कि
.
.
.
कुछ लोग शादी के बाद भी 'ब्लड डोनेट' करते हैं...!
.
आखिर इतना बचता कैसे है...?

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए...
.
मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है...?
.
मम्मी - ये तेरे पापा हैं...!
.
बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक कपल होटल में खाना खाने गया...!
.
ब्वॉयफ्रेंड - अच्छा क्या लोगी तुम...? 
.
गर्लफ्रेंड - जो तुम कहो...
.
ब्वॉयफ्रेंड - वेटर जरा मीनू लाना...!
.
गर्लफ्रेंड - मैं भी मीनू खाऊंगी...!
.
बेचारे ब्वॉयफ्रेंड को रोना आ गया...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बेटा - आज भी लौकी की सब्जी,
मैं होटल जा रहा हूं खाना खाने...!
.
पिता - मेरे जूते कहां हैं...?
ला तो जरा...!
.
बेटा - पापा मैं तो मजाक कर रहा था,
वैसे भी लौकी की सब्जी 
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है...!
.
पिता - हरामखोर ज्यादा ज्ञान मत झाड़...
जूते ला चुपचाप, मैं भी तेरे साथ चलूंगा...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें