फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 02 Jul 2021 02:38 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------------

आज के समय में
.
दुनिया में सिर्फ उसी इंसान पर भरोसा करो...
.
.
जो व्हाट्सएप और फेसबुक पर गुड नाइट
बोलने के तुरंत बाद ऑफलाइन हो जाता है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक आदमी को उसका ससुर जूते मार रहा था...!
.
राहगीर - क्यों मार रहे हो इसको...? 
.
ससुर - मैंने  इसको अस्पताल से व्हाट्सएप किया कि
.
'तुम  बाप बन गए हो' 
.
और इसने उसको भी 50 लोगों को फॉरवर्ड कर दिया...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पापा, कल हम मालामाल हो जाएंगे...!
.
पापा - अच्छा... वो कैसे...? 
.
.
पप्पू - कल हमारे गणित से टीचर पैसे को
रुपये में बदलना सीखाएंगे...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली 
लड़की की टक्कर हो गई...!
.
भीड़ ने लड़के को खूब मारा, 
बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और 
उसकी स्कूटी को उठाया...!
.
एक आदमी लड़की से बोला - 
आपको लगी तो नहीं...? 
.
लड़की - नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है,
स्कूटी सीख रही हूं ना...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
आशिक मिजाज शायर की दर्दभरी शायरी
.
तेरा इश्क भी चुनाव जैसा निकला...
.
तेरा इश्क भी चुनाव जैसा निकला...
.
हवा तो मेरी थी, लेकिन
रुझान किसी और का निकला...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पति - मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है...!
.
जज - अभी से या पहले से...? 
.
पति - पहले से...
.
जज - तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो...? 
.
पति - क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है....!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें