फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: भिखारी का जवाब सुनकर सोनू रह गया भौचक्का, पति-पत्नी की बातें कर देंगी आपको लोट-पोट

Sat, 25 Nov 2023 03:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
तनाव भरे इस जीवन में खुशियां बेशकीमती हैं। दौड़ती-भागती जिंदगी ने लोगों को चेहरे की मुस्कान जैसी छीन सी ली है। लिहाजा लोगों को हंसने और खुशी पाने के लिए लाफ्टर क्लब का रुख करना पड़ रहा है। साइंस मानता है कि अगर आप खुश रहते हैं, खुल कर हंसते हैं तो आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिमों से बचे रह सकते हैं। हंसना शारीरिक और मानसिक व्यायाम है, जो हैपी हर्मोन्स को रिलीज करने में भी मदद करता है जिससे आप स्ट्रेस फ्री होते हैं।

आइए कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ते हैं जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। 


भिखारी– साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं। मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
सोनू– कहां है तेरा परिवार..
भिखारी – जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी – भाई एक रुपया दे दो, तिन दिन से कुछ खाया नहीं, भूखा हूं।
राजू – तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा..? इतने से क्या होगा
भिखारी – वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार…?
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सास– कितनी बार कहा है, बाहर जाते समय बिन्दी लगा लिया करो।
मॉर्डन बहू – पर जीन्स पर बिन्दी कौन लगाता है?
सास– तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है,
माथे पर लगा न, माथे पर..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
श्याम चाचा -तू स्कूल क्यों नही जाता?
पप्पू- कई बार गया अंकल वो वापिस भगा देते है।
श्याम चाचा -क्यों ?
पप्पू- कहते है भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें