फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति-पत्नी मंदिर में पूजा करने गए, दोनों ने भगवान से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 29 Dec 2023 11:56 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Funny Jokes In Hindi: हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी रहती है, लेकिन हमें कुछ समय खुद के लिए निकाल कर अपने दिमाग को थोड़ा रेस्ट देना चाहिए, ताकि हमारी परेशानियों हम पर हावी न हो सकें। अगर आप हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय निकालकर हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें, तो आप इन परेशानियों से बचकर रह सकती हैं। हंसने से हमारा मन शांत रहना है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जिससे इस तरह की परेशानियों हमारे आस पास भी नहीं भटकती हैं। यही वजह है कि हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पति पत्नी मंदिर में पूजा करने गए।
पति- तुमने क्या मांगा?
पत्नी- आप और मैं सात जन्म तक साथ रहें
और तुमने क्या मांगा?
पति- भगवान करे ये मेरा सांतवा जन्म हो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति अपनी नाराज पत्नी को रोज फोन करता है।
सासूजी- कितनी बार कहा कि वो अब तुम्हारे घर नहीं आएगी फिर क्यों रोज रोज फोन करते हो?
जमाई- सुन कर अच्छा लगता है इसीलिए।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था।
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका।
पिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है।
पिंटू- तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सरदार लड़की वालों के यहाँ रिश्ता लेकर पहुंचा।
मां-बाप बोले- हमारी बेटी अभी पढ़ रही है।
सरदार बोला- कोई बात नहीं जी हम एक-दो घंटे बाद आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
भिखारी (शर्मा जी से)- साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं।
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
शर्मा जी (भिखारी से)- कहां है तेरा परिवार..
भिखारी- जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें