फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: टिंकू के साथ हुई ऐसी धोखाधड़ी, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Thu, 26 Oct 2023 12:55 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes In Hindi: आजकल की भागम भाग वाली जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए ये बहुत जरूरी है। यही वजह है कि आजकल लोग अक्सर तनाव व अवसाद जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सब परेशानियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको अपना ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर फिर भी आपको ज्यादा समय नहीं मिल पाता है तो आप कम से कम दिन में थोड़ा सा समय निकाल कर हंसना जरूर चाहिए। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला,,,,

लड़की ( गर्लफ्रेंड) - मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-दर्द बांट लूंगी!
लड़का- पर मैं दुखी कहां हूं?
लड़की- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं।
लड़की की बात सुनकर लड़का हैरान रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना
मोनू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए
मोनू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिंकू दुखी था।
किसी ने पूछा- क्यों टेंशन में हो?
टिंकू-यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख दिए,
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
औरतें इतनी चालाक होती जा रही हैं
कल मैंने अपनी साली से
मजाक में कहा
“साली तो आधी घर वाली होती हैं”
अब कमीनी आधी सैलरी मांग रही हैं
हाय राम  कुड़ियों का है जमाना….
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें