फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: एक मुर्गी ने एक बाज से शादी कर ली, मुर्गे की बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 26 Oct 2023 12:37 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: आजकल अधिक काम के दबाव और चिंता के कारण लोग अक्सर तनाव से होने वाली अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की कोई समस्या ना हो, तो आपको अपनी देखभाल जरूर करनी चाहिए। यदि आप दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसी-ठिठोली कर लें, तो इस तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। हंसी मजाक करने से इंसान का मन भी शांत रहता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो सकते हैं, तो आइए शुरू करते हैं ये मजेदार सिलसिला...

एक मुर्गी ने एक बाज से शादी कर ली
तो एक मुर्गा बोला- हम मर गये थे क्या?
मुर्गी बोली- मै तो तुमसे ही शादी करना चाहती थी,
लेकिन मां-बाबूजी चाहतें थे कि मेरा पति एयरफोर्स में हो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शौंटी - पहले मुझे लगता था कि मैं
सारा काम सही से करता हूं।
और मुझसे कभी कोई गलती नहीं होती।
 फिर एक दिन मेरी शादी हो गई!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर :- घबरा मत गुप्ता, छोटा सा ऑपरेशन है।
मरीज:- जी ठीक है, लेकिन मेरा सरनेम गुप्ता नहीं है।
डॉक्टर:- गुप्ता सरनेम मेरा है।
डॉक्टर की बात सुनकर मरीज बिना क्लोरोफॉर्म के बेहोश हो गया।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज - डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर - ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- स्कूल में 1 काला और 1 सफेद जूता पहनकर आता है।
टीचर - घर जाओ और जूते बदल कर आओ।
चिंटू- कोई फायदा नहीं,
वहां भी एक काला और एक सफेद जूता ही रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें