Viral Chutkule: जीवन की आपाधापी ने लोगों की जिंदगी को तनाव से भर दिया है। इस तनाव के बीच हमारे पास खुश रहने का एक उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट लाते हैं। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। खुश रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से लोग स्वस्थ रहते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं मजेदार सिलसिला...
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने पहली बार तुम्हारे लिए कुछ मांगा और कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।
अलादीन और पति दोनों गायब हैं!