फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति ने अरेंज मैरिज और लव मैरिज में बताया ऐसा अंतर, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 01 Nov 2023 09:54 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Latest Jokes: हंसना और हंसाना सभी के जीवन में शामिल होना चाहिए। इसके बिना जीवन अधूरा होता है। हंसने से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो मानसिक तनाव से दूर रखने में आपकी मदद करता हैं। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाता है। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। तनाव की स्थित में चेहरे पर मुस्कान और हंसी लाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर-
बीवी- जी अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर बताइए?
पति- देख भाग्यवान, अरेंज मैरिज का मतलब होता है
“बिका हुआ माल वापस नहीं होगा” और लव मैरिज का मतलब होता है
“पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता (मेहमान से) : ठंडा लोगे या गरम?
मेहमान: दोनों ले आओ...
संता: प्रीतो.. एक गिलास फ्रीजर से और दूसरा गिलास गीजर से पानी ले आओ...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रिश्तेदार - बेटा खीर लोगे या हलवा?
. . . पप्पू - क्यों घर में कटोरी एक ही है क्या?
रिश्तेदार - नहीं तो...
पप्पू - तो फिर दोनों लाइए...!!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर - बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए
तो वो जरूर सफल होती है!
. . . पप्पू - रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो तुम्हारा चालान क्यों काटा?
पत्नी- उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी. इसलिए पुलिस वालों को दिखाया ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें