फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: थप्पड़ मारने पर नाराज पत्नी ने लिया बदला, तरीका जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 04 Oct 2023 12:42 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं!
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू - फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति अपनी पत्नी से- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी- ठीक है,... कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या
पत्नी- नहीं अभी नहीं
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं..
पति बेहोश!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
फादर- अगर इस बार तुम इम्तिहान मे फैल हुए तो,
मुझे पापा मत कहना।
इम्तिहान के बाद,
फादर- How is Your Result?
सन- दिमाग का दही मत कर बाबूलाल 
तु बाप कहलाने का हक खो चूका है।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
थप्पड़ मारने पर नाराज पत्नी से पति बोला-
“आदमी उसी को मारता है जिससे वो प्यार करता है।”
पत्नी ने पति को 2 थप्पड मारे और
बोली-“आप क्या समझते हैं मैं आपसे प्यार नहीं करती”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी - कौन सा फायदा? 
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें