फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी- अगर तुम मुझे दोबारा प्रपोज करोगे तो कौन से गाने पर करोगे? पति ने दिया गजब का जवाब

Thu, 26 Oct 2023 01:09 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां को भी आसानी से हल कर सकते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आपके अंदर सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। हंसने में जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) आपकी मदद कर सकते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आज भी आपने लिए धमाकेदार जोक्स हाजिर हैं, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

शादी के पांच साल बाद
पत्नी पति से -अगर तुम मुझे दोबारा प्रपोज करोगे तो कौन से गाने पर करोगे?
पति दो मिनट तक शांत रहा।
पत्नी क्या हुआ इतना क्या सोचना
पति- हां एक गाना है
पत्नी- कौन सा गाना
पतिदेव: इतनी शक्ति हमे देना दाता !
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- “ख़ुशी का ठिकाना ना रहा”
इस मुहावरे का क्या मतलब है ?
पप्पू- ख़ुशी घर वालों से छिपकर
रोजाना अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी
एक दिन उसके पापा ने बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया
और ख़ुशी को घर से निकाल दिया
अब बेचारी “ख़ुशी का ठिकाना ना रहा”
टीचर बेहोश
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ससुर दामाद साथ में दारू पीते हुए
ससुर- तुम दारू पियत हो, कबहु बताये नहीं।
दामाद- तोहार लड़की खून पियत है, तुम बताये का?
दामाद की बात सुनकर ससुर जी की हैरान रह गए।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति– दिन भर सोती रहती हो
पत्नी– तो क्या आराम भी ना करूं
पति– चाय बना दो जल्दी से
पत्नी– खुद बना लो ना
पति– मेरे सर में तेज दर्द है
पत्नी– हां तो मेरे भी गले में दर्द है
पति– ठीक है इधर आओ
तुम मेरा सर दबा दो
और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें