आज की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों पर काम-काज का इतना तनाव हो गया है कि लोग हंसना-मुस्कुराना भूलते जा रहे हैं। अगर हमको सेहतमंद रहना है तो हंसने और हंसाने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए। हमें पूरे दिन में एक समय ऐसा तय करना चाहिए जब हम अपनों के साथ खुलकर हंस सके। ऐसे में हंसी-मजाक करने का सबसे आसान तरीका है जोक्स और चुटकुले पढ़ना। इसीलिए हम आपके लिए रोज लाते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सफर........
पिंटू - एक दिन हलवाई की दुकान पर गया और जी भरकर जलेबी खाई...
दुकानदार- अरे कहां जा रहे हो जलेबी के पैसे तो देते जाओ...
पिंटू - पैसे तो नहीं हैं मेरे पास...
फिर क्या दुकानदार ने पिंटू को जमकर धोया...
पिटाई होने के बाद पिंटू बोला...अगर इतने में ही मिलती हैं तो इसी भाव एक किलो जलेबी और तोल दो...
दुकानदार बेहोश...