फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: अध्यापक- शांति किसके घर में रहती है? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Sun, 12 Nov 2023 01:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ ही इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से दिल की बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। मन प्रसन्न रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi)  लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...

पप्पू मेडिकल डॉक्टर के पास गया 
पप्पू- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है? 
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो, 
पप्पू- उससे क्या होगा? 
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे 
पप्पू- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है? 
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
पप्पू की हालत खराब
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- शांति किसके घर में रहती है? 
छात्र- जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल में बिजी रहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!

Hindi Jokes: बंता से संता- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां- देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो।
लड़का- मां, मैं इसी वजह से तो स्कूल नहीं जाता।
सुनते ही मां के उड़ गए होश

Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें