Funny Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ ही इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से दिल की बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। मन प्रसन्न रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
पप्पू मेडिकल डॉक्टर के पास गया
पप्पू- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
पप्पू- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
पप्पू- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
पप्पू की हालत खराब