फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: अध्यापिका- ये गधा क्यों लेकर आए हो? छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Tue, 12 Sep 2023 05:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए मानसिक तनाव से बचना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसी एक औषिधि की तरह है जो हमे कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। कभी कभी हमारे पास हंसने की कोई वजह नहीं होती है, लेकिन जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


रमेश- बाथरूम से निकला तो भी उसके हाथ में फोन था 

सुरेश- हमेशा फोन में लगा रहता है 

रमेश- सॉरी यार 

सुरेश- तू जब फ्री होता है तो क्या करता है 

रमेश- फोन चार्ज करता हूं 

सुरेश- और फ्री कब होता है 

रमेश- जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है 

सुरेश बेहोश
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राजू स्कूल में गधा लेकर पहुंचा

अध्यापिका- ये गधा क्यों लेकर आए हो?

राजू- मैडम, आप ही कहती हैं कि 
आपने बड़े-बड़े गधों को इंसान
बनाया है..., तो मैंने सोचा कि इसका 
भी भला हो जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?

मिंटू- पता नहीं, तुम बताओ?

चिंटू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।

Funny Jokes: साली- मेरे मुंह में मच्छर चला गया, क्या करूं? जीजा ने बताया ऐसा उपाय, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने गर्लफ्रेंड से पूछा -  तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो?

गर्लफ्रेंड - मेरे पापा चीन के थे।

पप्पू - तुमने कभी मिलवाया नहीं?

गर्लफ्रेंड - वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

पप्पू - हां, चाइनीज माल ज्यादा दिन तक टिकता कहां है?

Jokes Hindi: गप्पू- यार पेट कम करने का कोई तरीका बताओ, पप्पू ने बताया गजब का उपाय

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है। लेबर चार्ज 800 रुपये हो गए।

इंजीनियर - अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें