भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है। पानी से भरी पिचकारियों से होली खेलने, रंग लगाने समेत स्वादिष्ट पकवान इस त्योहार को खास बनाते हैं। ये त्योहार आपके लिए खूब मस्तीभरा हो जाए, इसके लिए हम होली विशेष जोक्स लेकर आए हैं। बता दें कि जिस तरह से अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए होली के खास अवसर पर कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक गर्लफ्रेंड ने अपनी होली की फोटो अपने बॉयफ्रेंड
को भेजी और लिखा कि - कितनी गंदी लग रही हूं ना मैं...?
.
.
बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया- वैसे भी तू कौन सी अच्छी लगती है...!
.
बस फिर क्या ब्रेकअप हो गया...?
.
बुरा न मानो होली है...!