कई बार हमारे दिन की शुरुआत ऐसी होती है जिसकी वजह पूरा दिन मन उदासी भरी रहता है। हम सभी को अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए जिससे हमारा पूरा दिन खुशी खुशी बीते। इसीलिए हम आपकी मुस्कुराहट को बनाकर रखने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...!
पप्पू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . .
अब बेचारा पप्पू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...!
पप्पू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!