फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: पड़ोसन ने सरला से कहा- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 12 Mar 2022 03:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग मानसिक तनाव की समस्या से परेशान हैं। हंसी मानसिक तनाव से बचाने की ऐसी दवा है, जिसे हम सभी कभी भी ले सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्टस और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने से की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और बेचैनी जैसी समास्याएं दूर हो जाती हैं। हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार चुटकुले। आज भी कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पड़ोसन- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई।
सरला- तो फिर तूने क्या किया? 
पड़ोसन- फिर मैं 21 साल की हुई तो मेरे पापा ने मेरी शादी कर दी, फिर जा के मुन्ना हुआ पड़ोसन खड़े-खड़े बेहोश हो गयी।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?

मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...

डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?

मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...

उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पिंकी- जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली 

पिंकी- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है 

ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं? 

पिंकी गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...

मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।

हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।

देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?

बाॅयफ्रेंड- बहन है।

गर्लफ्रेंड- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?

बाॅयफ्रेंड- तेरी है इसलिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें