फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब संता ने बंता से कहा मेरे पास अनार है, चकरी है फुलझड़ी है, तुम्हारे पास क्या है? जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 24 Oct 2021 10:23 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


यात्री - क्या मैं यहां एक सिगरेट पी सकता हूं?

स्टेशन मास्टर - नहीं, यहां सिगरेट पीना सख्त मना है।

यात्री - फिर यहां इतने सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?

स्टेशन मास्टर - ये उन लोगों ने फेंके हैं, जो पूछते नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - लोहा लोहे को काटता है
और हीरा हीरे को काटता है।

तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने
उसे काट लिया। 

पप्पू अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
चिंटू - मम्मी मैं टीवी देखते हुए पढ़ाई कर लूं?

मम्मी - हां कर लो, पर भूलकर भी टीवी ऑन मत करना।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा

संता - डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?

डॉक्टर ने  कुछ सोचा और बोला - 300 रुपये।

संता - ठीक है, तो चलिए। 

इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा।

वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा - मरीज किधर है?

संता - अरे मरीज वरीज कोई नहीं पागल, टैक्सी वाला 500 रुपये मांग रहा था और तू 
300 में ले आया।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक दिन संता अपने दोस्त बंता के घर गया।

वहां बंता और उसकी पत्नी की फोटो देखकर संता ने कहा -
यार तुम दोनों की जोड़ी तो राम-सीता जैसी है।

बंता- कहां यार, न तो अभी तक इसे रावण उठाकर ले गया है 
और न ही ये धरती में समाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है..., तुम्हारे पास क्या है?

बंता - मेरे पास माचिस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें