फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: ट्रैफिक पुलिस- चालान काटना पड़ेगा, बताइए नाम बताइए..., युवक ने दिया गजब का जवाब

Thu, 18 Nov 2021 03:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना...! 

बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...? 

पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी, अब तो तू एक ही लेकर आ...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : istock
मुकेश- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है...! 

डॉक्टर- क्या...? 

मुकेश- बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता...! 

डॉक्टर- और ऐसा कब होता है...? 

मुकेश- फोन पर बात करते वक्त...! 

डॉक्टर सुनते ही हुआ बेहोश...
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : istock
ट्रैफिक पुलिस- चालान काटना पड़ेगा, बताइए नाम बताइए... 

युवक- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु 

ट्रैफिक पुलिस- अब की बार छोड़ रहा हूं, फिर कभी सिग्नल तोड़ना नहीं...!

4 of 7
जोक्स - फोटो : istock
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है... 

उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना... वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी? 

बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं...
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : istock
चिंटू- मिंटू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है, सारा घर हिल रहा है...! 

मिंटू- ओए, चुपचाप जाके सो जा, घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा, हम तो किरायेदार हैं...!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
सोनू एक दुकान में गया सोनू - 2 BHK का क्या Rate है? 

दुकानदार- ये रेडीमेड कपड़ों की दुकान है.. 

सोनू- लेकिन बाहर तो लिखा है “Flat 70% Off” 

दुकानदार अभी तक कोमा में है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Istock

टीचर- कोई ऐसा व्यापार बताओ जो किसी भी जगह चल सकता है? 

स्टूडेंट- दारू का ठेका, श्मशान के अंदर भी खोल दो, वहां भी चल जाएगा।

 सुनते ही टीचर हुआ बेहोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें