फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी के सवाल का पति ने दिया धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 16 Sep 2021 03:09 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


मरीज – डॉक्टर यह मेरा पहला ऑपरेशन है थोड़ा ध्यान से करना।

डॉक्टर – डरो मत, यह मेरा भी पहला ऑपरेशन है। 
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,

ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,

ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और

ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।

ये बात सुनकर नंदू बोला - और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।

(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - बताओ सोना अधिक कहां होता है?

स्टूडेंट - जहां रातें लंबी होती हैं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया...

सवाल - कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?

पप्पू का जवाब - बेसन के पकौड़े।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।

पापा - तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है!

पप्पू - मैडम भी यही कहती हैं।

पापा - क्या?

पप्पू - ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - तुम प्यार करते हो मुझे?

पति - हां, बिल्कुल शाहजहां की तरह।

पत्नी - मतलब मेरे मरने के बाद ताजमहल बनवाओगे?

पति - मैं प्लॉट ले चुका हूं पगली, देर तो तू कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें