फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने पति से 500 रुपये उधार मांगे, आगे जो हुआ जानने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Thu, 16 Sep 2021 01:37 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद, एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा -
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?

दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली,
क्या तुम मुझे याद करते हो?

मोनू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता,
तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...

उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।

पहली लड़की - भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।

दूसरी लड़की - नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।

शराबी बोला - तो मैं रुकूं या जाऊं?

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
वोटर - ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?

चुनाव अधिकारी - तीन महीने में।

वोटर - मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?

बंता - बिजली विभाग।

संता - वो कैसे? 

बंता - हाथ लगाकर देखो, पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति - इस महीने में तुम्हें और पैसे नहीं दूंगा।

पत्नी - आप बस मुझे 500 रुपए उधार दे दीजिए।

आप की तनख्वाह मिलने पर मैं आपको पैसे वापस
कर दूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें