फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति पत्नी की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 04 Sep 2021 06:55 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पत्नी - सूजी के हलवे में चीनी कम है।

पति - लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने।

पत्नी - अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में।

पति बेहोश!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया...

सपना - कौन है?

लड़का - मैं हूं।

सपना - मैं कौन?

लड़का अरे बेवकूफ, तू सपना और कौन।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - आपका कुत्ता क्या खाता है?

गप्पू - जी ये लोगों को 'काट' खाता है!

फिर पप्पू तुरंत वहां से रफूचक्कर हो गया!

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मेहमान - और बेटा, अब आगे क्या करोगे?

लड़का - कुछ नहीं बस आपके जाते ही बिस्कुट खाऊंगा,
नमकीन तो आपने छोड़ा ही नहीं!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - आपने कल बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी।

पति - नहीं कुछ ज्यादा नहीं पी थी। 

पत्नी - फिर क्यों आप नल के पास बैठकर नल को बोल रहे थे,
रो मत, सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
emoji day - फोटो : Pixabay
सुबह सुबह पत्नी नींद से उठते ही -
सुनते हो जी।

पति - बोलो।

पत्नी - मुझे सपना आया कि,
आप मेरे लिए हीरों का हार
लेकर आए हो।

पति - ठीक है,
तो वापिस सो जा और पहन ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें