फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से पूछा- अभी मिलने आ सकती हो, जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 13 Sep 2021 02:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
_____________________

लड़की - मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं। 
.
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो, 
.
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
मास्टर जी - तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? 
.
भोलू - जी सर, बिल्कुल किया है! 
.
मास्टर- कौन सा? 
.
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, 
.
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
.
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
.
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
.
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है,
.
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं।  
.
डॉक्टर - तुमको बहुत बड़ी बीमारी है, एक काम करो, 
.
सारी रात धूप में बैठ जाओ जल्दी ही ठीक हो जाओगे। 
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- मैं लगता है मर जाऊंगी। 
.
पति - तो मैं भी मर जाऊंगा।
.
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी, लेकिन तुम क्यों मरोगे?
 
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा इसलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
टीचर -  बताओ मंकी को हिंदी में क्या कहते हैं? 
.
स्टूडेंट - बंदर...
टीचर - किताब से देख कर बताया है न?
.
स्टूडेंट - नहीं, मैंने तो आपको देख कर बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें