फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर ने पप्पू से पूछा- कैसे फट गया सिर, जवाब सुनकर हो गया बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 28 Dec 2021 07:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जिस प्रकार से स्वस्थ रहने के लिए इंसान के लिए अच्छे खान पान की जरूरत होती है उसी प्रकार हंसना भी बेहद जरूरी है। अगर हम सभी को स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है इसलिए किसी भी समय इंसान हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


एक लड़की पूल से कूदकर आत्महत्या कर रही थी,

एक लड़के ने उसे देख लिया,

वो बोला- मैंने कभी किसी लड़की को किस नहीं किया,

तुम तो मरने वाली हो प्लीज़ एक बार किस कर दो

लड़की उतरी, और जोर से किस कर दिया,,

लड़का- वाह , पर ये बताओ तुम आत्महत्या क्यों कर रही हो

लड़की- क्योंकि मै लड़का हूं और मेरे घर वाले नहीं चाहते की मैं लड़की के कपड़े पहन कर घूंमू

लड़का बेहोश
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू का सर फट गया…. 

डॉक्टर- ये कैसे हुआ? 

पप्पू- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था। 

एक आदमी ने मुझसे कहा, "कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।"
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो पागलों ने पागलखाने से भागने का प्लान बनाया ,

पहला- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,

दूसरा- हां आइडिया अच्छा है,

अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,

देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था

पहला- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, साला अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक आज भाग सकते थे ,

दूसरा- कोई नहीं यार चलो कल try करते हैं

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
औरत- भैया लाल मिर्च देना,

दुकानदार चिल्लाया अरे हरी मिर्च देना जरा

औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए ,

दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी ,

औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है ,

आप बार बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है ,

दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम ,

लाल मिर्च ही दे रहा हूं, हरी तो नौकर का नाम है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता (बंता से)- पूरी जिंदगी निकली जा रही है

इसी इंतजार में, कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।

संता- क्या?

बंता- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें