फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से पूछा- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार जोक्स

Fri, 08 Oct 2021 11:06 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

गर्लफ्रेंड - क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 

बॉयफ्रेंड - हां...! 

गर्लफ्रेंड - लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 

बॉयफ्रेंड - प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 

पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 

ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
पड़ोसन - आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं...! 

धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं...? 

महिला - पति का...!

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 

बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 

अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 

बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 

'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 

उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें