Funny Jokes: हंसने-मुस्कुराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव दूर रहता है। अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसी-मजाक करते हैं तो आपके शरीर का रक्त संचार सही रहता है जिससे हम कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। हंसने-मुस्कुराने से कई तरह के फायदे होते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पड़ोसी ने पूछा- आपके घर से डेली हंसी की आवाज आती है।आखिर इस खुशहाल जीवन का राज क्या है?
दूसरे पड़ोसी ने कहा- भाई, दरअसल बात ये है कि मेरी बीवी रोज मुझे जूते फेंक कर मारती है। अगर लग जाए तो वो हंसती है, ना लगे तो मैं हंसता हूं।
बस, ऐसे ही हमारी जिंदगी खुशहाल गुजर रही है। पड़ोसी सुनते ही बेहोश!