Viral Jokes in Hindi:आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं।
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!