मजेदार जोक्स: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
टीचर- अगर तुम एक जंगल में हो और वहां शेर आ जाए तो तुम क्या करोगे?
लड़का- सर मैं पेड़ पर चढ़ जाऊंगा
टीचर- अगर वह वहां भी आ जाए तो?
लड़का- तो मैं पानी में कूद जाऊंगा?
टीचर- और अगर वह पानी में भी आ जाए तो?
लड़का- सर पहले आप यह बताओ कि शेर क्या आपका रिश्तेदार है,
जो आप उसकी तरफदारी किए जा रहे हो?