फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? गोलू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 17 Jan 2024 12:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हिंदी जोक्स: हंसना-मुस्कुराना भले ही हमें टाइम पास करने जैसा लगता है, लेकिन शायद ही लोग जानते होंगे कि यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने-मुस्कुराने की सलाह देते हैं। हमें किसी न किसी बहाने हर दिन थोड़ा हंस लेना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। सबसे अच्छी बात ये है कि हंसने के लिए आपको कोई समय तलाशने की जरूरत नहीं है आप कभी भी और कहीं भी थोड़ा-बहुत हंसी मजाक कर सकते हैं। जोक्स और चुटकुले भी हंसने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  

जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
गोलू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है।
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे...?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू की बीवी- सुनिए जी।
रात को नींद में आप मुझे गालियां दे रहे थे।
चिंटू- ओ नहीं सोणिये, ये तुम्हारा वहम है।
बीवी- क्या वहम है?
चिंटू- यही कि मैं नींद में था।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, 
बस एक लड़का नहीं हंसा...
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान सबसे ज्यादा माफी किसके
सामने मांगता है..? सोचो..! सोचो..!
आप सोच रहे हो की पत्नी..! नहीं..
भिखारी के सामने – माफ करो बाबा..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए।
पप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया 
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें