फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In HIndi: बॉस के जोक पर नहीं हंसा पप्पू, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 30 Oct 2023 11:36 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है। ऐसे में अक्सर लोग अधिक सोचने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इस तरह की परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए खुश रहना हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये धमाकेदार सिलसिला..

बॉस ने जोक सुनाया. पूरी टीम हंसने लगी. सिवाए पप्पू के।
बॉस- पप्पू तुम नहीं हंसे, तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया क्या?  
पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है...!!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी।
और आंख लग गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस- वाह नयी शर्ट…तुमने खरीदी है क्या?
मुन्नू- नहीं सर…. भैया ने गिफ्ट में दी है।
बॉस - ओह्ह अच्छा…मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...!!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी:- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस:- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी. ये बताओ कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'
कर्मचारी:- सर हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी नहीं दी हो।
बॉस:- कितने दिन की छुट्टी चाहिए?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें