फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: यमराज- तुम कहां जाना चाहते हो, स्वर्ग में या नर्क में? पप्पू का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 30 Oct 2023 11:11 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: आज के समय में लोगों के लिए सेहतमंद रहना भी एक चुनौती जैसा है। अपने व्यस्त जीवन में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें तनाव अवसाद आम है, अगर आप भी इन परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको दिन में अपने लिए कुछ समय निकालकर हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसना-मुस्कुराना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह किसी योग की तरह है, जिससे हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि हम रोजाना आपके लिए कुछ मजेदार और धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने के ये मजेदार सिलसिला...

लड़की वाले लड़का देखने गये...
लड़की वाले- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो,
कुछ खाता पीता ना हो और कुछ गलत काम ना करता हो।।
पंडित जी- फिर तो आपको ऐसा लड़का,
अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेंगा।।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
यमराज- बोलो प्राणी! तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग में या नर्क में...? 
पप्पू- प्रभु, पृथ्वी से मेरा मोबाइल और चार्जर मंगवा दो, मै कहीं भी रह लूंगा...
यमराज- शॉक्ड!!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- अगर कोई गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो 100 रुपये का फाइन
दूसरी बार गया तो 200 का फाइन और तीसरी बार सीधा 500 का फाइन लगेगा...!
स्टूडेंट- सर! अगर हमें मंथली पास बनवाना हो, तो कितने रुपये लग जाएंगे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
मॉन्टी- शराब पीते-पीते रोने लगा
पॉन्टी- क्या हुआ... रो क्यूं रहे हो?
मॉन्टी- यार जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था, उसका नाम याद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां बच्चे से - तू पूरा साल नहीं पढ़ता और
Exams आते ही किताबों में लग जाता है..ऐसा क्यूं? 
बच्चा- क्योंकि लहरों का सुकून, तो सभी को पसंद है, 
लेकिन तूफानों में कश्ती निकालने का मजा ही कुछ और है।
मां- इधर आ..कुत्ते.. तुझे मैं बनाती हूं टाइटैनिक का ड्राइवर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें