धर्मशाला आईपीएल मैच।
- फोटो : संवाद
महंगे टिकटों ने बिगाड़ा खेल, अंत तक नहीं मिले खरीदार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान महंगे टिकटों को खास खरीदार नहीं मिल सके। वीरवार को मैच शुरू होने के बाद भी ऑनलाइन पोर्टल पर विभिन्न स्टैंडों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। 6,500 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की भारी-भरकम कीमत वाले प्रीमियम और हॉस्पिटेलिटी श्रेणी के टिकटों को अंत तक खरीदार नहीं मिल पाए।